2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 11 अक्टूबर को होगी परीक्षा स्थानीय निवासियों के लिए परीक्षा शुल्क रिफंड की सुविधा; 21 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती (LSAT-26) के लिए आज, 24 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के तहत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत यह विज्ञापन जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस भर्ती की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
पदों का विवरण
ई-संवर्ग (E-Cadre) की शालाओं के लिए: 795 पद
टी-संवर्ग (T-Cadre) की शालाओं के लिए: 1497 पद
महत्वपूर्ण तिथियाँ और परीक्षा का विवरण
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 24 जुलाई 2026 (आज से शुरू)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
त्रुटि सुधार की तिथि: 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
परीक्षा की तिथि: 11 अक्टूबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
परीक्षा केंद्र: प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में
विशेष राहत: स्थानीय निवासियों को वापस मिलेगा परीक्षा शुल्क
छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के जो स्थानीय निवासी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा। यह राशि सीधे उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी जिससे अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन के समय भुगतान किया था।
इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और पाठ्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट्स vyapameg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।









