उदयपुरसरगुजा संभाग
बासेन में 12 हाथियों का कहर,हर्राघाट में दो मकानों को पहुंचाया नुकसान

उदयपुर । वन परिक्षेत्र क्षेत्र में 12 जंगली हाथियों के दल की सक्रियता से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, हाथियों के इस दल ने आज रात हर्राघाट में दो मकानों को क्षति पहुंचाई। इसके बाद हाथियों का दल ग्राम चकेरी के भुतानाखा जंगल में विचरण कर रहा है।
हाथियों की लगातार आवाजाही से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। वन अमला रेंजर फेंकू प्रसाद चौबे ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले जंगल की ओर न जाएं, हाथियों के करीब जाने या उन्हें भगाने की कोशिश न करें तथा हाथियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।










