मैनपाटसरगुजा संभाग

मैनपाट के घुनघुट्टा पुल पर बड़ा हादसा: केरल से घूमने आए युवक-युवती बहे, युवक लापता.. युवती सुरक्षित

मैनपाट। महेश यादव । सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित कैंप-2 के घुनघंटा पुल पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बहाव के बीच पुल पार करने के दौरान एक युवक और युवती नदी में बह गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से युवती को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक और युवती केरल के रहने वाले छात्र बताए जा रहे हैं, जो मैनपाट घूमने आए थे। हालांकि, पुलिस ने उनकी पहचान और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बारिश के कारण नदी-नालों में जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों एवं पुलों के आसपास जाने तथा तेज बहाव में पुल पार करने का जोखिम न उठाएं।
पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button