नेशनल हाईवे 130 स्थित जजगा में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू की

लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित जजगा में 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार की रात लगभग 8:00 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की सर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जयपाल कंवर ग्राम सिद्धमा रिश्तेदार नितेश कुमार पिता रामाधार उम्र 30 वर्ष ग्राम केवरा थाना लखनपुर के साथ उदयपुर अपने रिश्तेदार के यहां गया था। टीवीएस अपाचे क्रमांक सीजी 16 cm 3703 में सवार होकर दोनों अपने गृह ग्राम केवरा वापस आने के दौरान जजगा के पास साइड से अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से सड़क पर गिरने से जयपाल कंवर के सर फटने और हाथ पैर टूटने से मौके पर मौत हो गई वही नितेश का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल नितेश को एंबुलेंस के माध्यम से लखनपुर अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल नितेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया 24 अक्टूबर दिन शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज दुर्घटना कार्रित वाहन की तलाश शुरू की है।घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है।




