जशपुर
कलेक्टर ने अवैध रूप से धान खरीदते पकड़ा मौके पर ही धान की की गई जप्ती अवैध भंडारण करने वालों में मची हड़कंप

मुकेश अग्रवाल, हिंद शिखर पत्थलगांव –
कलेक्टर जशपुर आज अपने दौरे पर पेकू की ओर जा रहे थे जहां उन्होंने रास्ते में देखा कि सुनील गुप्ता पिता सत्यनारायणगुप्ता निवासी जशपुर से 20 क्विंटल अवैध धान खरीदी कर रहा है। आज कलेक्टर जशपुर श्री महादेव कावरे झारखण्ड बॉर्डर पेकु, नीमगांव निरीक्षण में गए हुए थे ।उन्होंने एक चौक में सुनील गुप्ता निवासी जशपुर को अवैध रूप से ग्यारह सौ रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदते हुए पाया जिसे साथ में चल रहे डिप्टी कलेक्टर श्री पांडे और तहसीलदार श्री राठिया को निर्देशित कर 20 क्विंटल राम को जप्त कराया।
कलेक्टर की इस आकस्मिक कार्रवाई से अवैध धान का भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गई है।