अम्बिकापुर

अंबिकापुर: चार दिन पहले घर से निकले लिपिक का शव तालाब में तैरता मिला

अंबिकापुर के सेंट्रल जेल परिसर के समीप शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जेल अधीक्षक के सरकारी बंगले के पीछे स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा गया। स्थानीय रहवासियों ने पानी में शव दिखने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर एडिशनल एसपी रितेश चौधरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान शहर के बाबूपारा निवासी सीताराम लकड़ा के रूप में की गई है, जो लखनपुर स्थित कृषि विभाग कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 (लिपिक) के पद पर पदस्थ थे। परिजनों के अनुसार, सीताराम पिछले चार दिनों से बिना बताए घर से लापता थे और उनकी तलाश जारी थी। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button