राजीव गांधी न्याय योजना छत्तीसगढ़ के किसानों को इस संकट की घड़ी में संजीवनी प्रदान करने वाला निर्णय: विंकि बाबा कांग्रेस परिवार की तरफ से मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

पोड़ी मोड़-प्रतापपुर। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूरजपुर बिंदेश्वर शरण सिंह देव विकी बाबा ने राज्य की भूपेश सरकार द्वारा लागू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना को बहुत ही दूरगामी निर्णय निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को इस संकट की घड़ी में संजीवनी प्रदान करने वाला निर्णय है। पूरे देश में कहीं भी किसानों के हित में इतना महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया गया है। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों से वादा किया था कि उन्हें उनकी उपज का पूरा दाम मिलेगा। लोगों ने इसमें कई अड़चने लगाई, अवरोध पैदा किये लेकिन जो कहा था वो निभाया है। राजीव गांधी न्याय योजना से प्रदेश के 19 लाख किसानों को फायदा होगा। इसके लिए बजट में 57 सौ करोड़ रुपये का प्रावधान है। यह राशि किसान को चार किस्तों में दिया जाएगा, जिसके लिए जिले के सभी किसान और कांग्रेस परिवार की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री बाबा ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और कृषि आदान सहायता के लिए खरीफ 2019 में पंजीकृत एवं उपार्जित रकबे के आधार पर धान, मक्का और गन्ना फसल के लिए 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से अनुदान राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने बजट में 5100 करोड़ रूपए का प्रावधान भी किया है। इस योजना के तहत राज्य के 18 लाख 75 हजार किसानों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार मजदूरों, किसानों और आदिवासियों की जेब में पैसे डालने का काम कर रही है। लोगों की जेब में पैसा आने से इसका असर व्यापार और व्यवसाय पर पड़ेगा और अर्थव्यवस्था बराबर संचालित होती रहेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठे भाजपा के नेताओं के द्वारा अब तक जिले के लोगों के लिए कोई खास प्रकार की मदद या राहत पैकेज नहीं पहुंचाया गया है। उल्टा सरकार के द्वारा किए जा रहे हर संभव प्रयास का मजाक उड़ाया गया जोकि निंदनीय है उक्ताशय का प्रेस विज्ञप्ति सुरजपुर कोंग्रेस मीडिया सेल जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा जारी की गई