अम्बिकापुर

अम्बिकापुर की महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अम्बिकापुर – अम्बिकापुर की एक महिला डॉक्टर हाथी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली रात में 5 वर्षीय पुत्र ने अपनी मां को फांसी पर लटका देख अपने परिजनों को प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के नमना कला पावर हाउस रोड निवासी 38 वर्षीया डॉ. खुशबू सिंह बरियों के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी। डॉक्टर का विवाह 2013 में उत्तर प्रदेश के पुनीत सिंह से हुआ था व शादी के बाद उसका पति दिल्ली में रहता था। पति इंजीनियर है। डॉ. खुशबू व पुनीत का एक 5 साल का बेटा रुद्राक्ष भी है।
बीती रात महिला डॉक्टर खाना खाने के बाद बेटे के साथ सोने चली गई थी। आधी रात 2 बजे जब उसका बेटा उठा तो देखा उसकी मां फांसी में झूल रही थी। बच्चे ने तत्काल इसकी जानकारी अपनी नानी व मामा को दी। रात 3 बजे महिला डॉक्टर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button