अम्बिकापुर

अंबिकापुर में नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर से महिला के गले की चेन खींचने वाले अंतरजिला चोर गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन का टुकड़ा बरामद

अंबिकापुर के थाना कोतवाली एवं मणिपुर पुलिस टीम द्वारा चेन स्नेचिंग के मामले में अंतरजिला चोर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने की चेन का टुकड़ा बरामद किया गया है तथा आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त विवरण के अनुसार प्रार्थी ओमप्रकाश जायसवाल निवासी केदारपुर अंबिकापुर ने थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नवरात्रि के दौरान दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को मंदिर परिसर में भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों द्वारा उनकी पत्नी के गले से लगभग 95 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन खींचकर चोरी कर ली गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 754/2026 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी तथा विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति शहर में चोरी का सोना बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। संदेहियों से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने अपना नाम संतोष गिरी आत्मज राजकुमार गिरी उम्र 28 वर्ष, पिकू गिरी आत्मज राजकुमार गिरी उम्र 25 वर्ष, अमर गिरी आत्मज संतोष गिरी उम्र 19 वर्ष तथा रामकुमार गिरी आत्मज उदल गिरी उम्र 32 वर्ष सभी साकिन ग्राम कौनकोना ठिहाई पारा थाना बांगो जिला कोरबा का होना बताया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सोने के आभूषण के टुकड़े बरामद किए गए तथा हिकमतअमली से पूछताछ करने पर उन्होंने घटना दिनांक को चेन स्नेचिंग की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना कोतवाली से निरीक्षक अच्युतचंद तिवारी, थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, रजनीकांत मिश्रा, आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, मनीष सिंह, रामाशंकर यादव, अनिल परिहार, शिव राजवाड़े तथा सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button