अम्बिकापुर

धनतेरस व दीपावली हेतु यातायात एडवाइजरी जारी,शहर में 8 पार्किंग स्थल का निर्धारण कर यातायात जाम की समस्याओ कों दूर करने यातायात पुलिस का अमला रहेगा सड़को पर मौजूद

ट्रैफिक एडवायजरी दिनांक 06/11/26 एवं 08/11/26 के लिए की गई हैं जारी।

अंबिकापुर: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 06/11/26 को धनतेरस त्यौहार एवं दिनांक 08/11/26 को दीपावली त्यौहार के अवसर पर खरीददारी हेतु शहर में आम जनता का भारी संख्या में इकटठा होने की संभावना है। इस दौरान शहर में होने वाली भीड़ को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा शहर मे जाममुक्त यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये थे, निर्देशों के परिपालन में यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन बावत् निम्नानुसार मार्ग व्यवस्था सुनिश्चित किया गया हैं।

आम जनता के आवागमन हेतु ट्रैफिक एडवायजरीः-

चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन हेतु प्रतिबंधित मार्ग :-

(01) देव होटल से महामाया चौक की ओर चार पहिया, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

(02) अग्रसेन चौक से थाना चौक की ओर चार पहिया, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

(03) ब्रम्ह मंदिर मोड़ से संगम चौक की ओर चार पहिया, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

(04) थाना चौक से महामाया चौक की ओर चार पहिया, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

(05) गुदरी चौक से संगम चौक की ओर चार पहिया, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग स्थलः-

(01) गांधी चौक व घड़ी चौक की ओर आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग कलाकेन्द्र मैदान [ P1] में रहेगी।

(02) गांधी चौक व घड़ी चौक की ओर आने वाले सभी टू-व्हीलर वाहनों की पार्किंग निशांत मेडिकल के बगल में स्थित नगर निगम पार्किंग [P2] व चित्र मंदिर पार्किंग [ P8 ] में रहेगी।

(03) अग्रसेन चौक व नया बस स्टैण्ड से पूनम लॉज चौक की ओर आने वाली गाड़ी पुराना बस स्टैण्ड [P3] में पार्किंग रहेगी।

(04) गुदरी चौक से गुरुनानक / थाना चौक तथा पुलिस लाइन की ओर आने वाली गाड़ियों की पार्किंग मल्टी पर्पस [P6] में रहेगी।

05) अग्रसेन चौक व स‌द्भावना चौक से सदर रोड़ व महामाया चौक की ओर आने वाली वाहनों की पार्किंग बरेज तालाब के बगल [P4] में रहेगी ।

(06) महामाया चौक व थाना चौक से आने वाले सभी टू व्हीलर वाहनों की पार्किंग नगर निगम स्कूल [P5] में रहेगी |

(07) संगम चौक व शर्मा फर्नीचर, गुदरी बाज़ार व जोड़ा पीपल की ओर से आने वाले टू व्हीलर की पार्किंग मानसून एग्रो पार्किंग [P7] में रहेगी |

सरगुजा पुलिस की आम जनता से अपील :-

आमनागरिक सरगुजा पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारू बनाये रखने में पुलिस की सहायता करें। वाहनों को कहीं भी मुख्य व वैकल्पिक मार्ग में न खड़ा करें और चालानी कार्यवाही से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button