जशपुर

अलग-अलग घटनाओं में गाज गिरने से एक की मौत व खेत में रोपा लगा रहे 9 लोग घायल

बलरामपुर रामानुजगंज – शुक्रवार के शाम 4 बजे के लगभग रामानुजगंज जनपद के ग्राम राधानगर में धान रोपा लगा रहे 9 लोग गाज गिरने से घायल हो गए जिन्हें तत्काल सरपंच रामधनी सिंह सहित ग्रामीणों के द्वारा रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां सभी घायलों की स्थिति प्राथमिक इलाज के बाद सामान्य बताई गई वहीं एक अन्य घटना में ग्राम देवीगंज में गाज गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे के लगभग रामानुजगंज जनपद के ग्राम राधानगर बांध के नीचे धान का रोपा लगा रहे मंजरी पति सिरोधर उम्र 62 वर्ष राजमती पति देव शरण उम्र 62 वर्ष, रामकल पिता देवसाय सिंह उम्र 18 वर्ष देव कल पिता देवसाय उम्र 16 वर्ष राजामती पति रामाधार ,सीतापति पति बसंत उम्र 35 वर्ष ,ननकी पति श्याम धरी उम्र 35 वर्ष ,देव मती पिता रामदनी उम्र 16 वर्ष ,अनीता पिता प्रमोद उम्र 16 वर्ष सभी गाज गिरने से घायल हो गए जिसके बाद आनन-फानन में सरपंच रामधनी सिंह सहित ग्रामीणों के द्वारा सभी को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वही गाज गिरने से घायल लोगों को देखने विधायक प्रतिनिधि व्यास मुनि यादव भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

गाज के चपेट से आने से एक महिला की मौत

एक दूसरी घटना में ग्राम पिपरोल की पार्वती देवी पति पानकेल उम्र 35 वर्ष अपने भाई के यहां ग्राम देवीगंज आई थी जो शुक्रवार के दोपहर 2:30 बजे के करीब वापस पिपरोल जाने के लिए निकली थी इसी दौरान गाज गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button