पीएम श्री लखनपुर समर कैंप: 5वें दिन ऐतिहासिक रामगढ़ और नेचर कैंप पहुंचे बच्चे, पर्यावरण संरक्षण और कला-संस्कृति का सीखा पाठ

लखनपुर। समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु 1 जून से 15 जून तक शासन के निर्देशानुसार समर कैंप का आयोजन पीएम श्री लखनपुर में किया जा रहा है. जिसके पांचवें दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को प्रेरित करने हेतु विद्यालय से 25 किलोमीटर दूर सीता बेंगरा, जोगिमादा ,हाथी पोल, नेचर कैंप, रामगढ़ लाया गया.जिससे पर्यावरण एवं वन्य जीव के प्रति संरक्षण एवं संवर्धन की भावना प्रेरित हो सके .इस अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में पीएम श्री के विद्यार्थियों प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को मंच प्रदान किया गया .जहां पर्यावरण के प्रति प्रेरित उद्बोधन से उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया गया .

समर कैंप के पांचवें दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने रामगढ़ की तराई क्षेत्र में स्थित सीता बेंगरा नाट्यशाला में भारत के संस्कृति एवं कला को पहचानने एवं जानने का प्रयास किया .वहीं स्थित जोगीमारा की गुफाओं में भीटी चित्र से उनका ज्ञानवर्धन किया गया.सीता बेंगरा के नीचे स्थित हाथी पोल में विद्यार्थियों को ले जाया गया जहां उन्होंने प्रकृति की गोद में रहकर देखा और जल का रिसाव भूमिगत जल कैसे बनता है इसके बारे में जाना जो एक अद्भुत दृश्य था,.तत्पश्चात उदयपुर के नेचर कैंप में विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जंगली जड़ी बूटियां के बारे में उनका ज्ञानवर्धन कराया गया.कार्यक्रम के अंत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम जो राम वन गमन पर्यटन परिपथ के सभा कक्ष में आयोजित था वहां जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह जनपद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव उपसरपंच शेखर सिंह देव पूर्व जनपद सदस्य लखनपुर मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित उद्बोधन से विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किया गया .तथा प्राचार्य की द्वारा विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि अपने प्रत्येक जन्मदिवस पर कम से कम दो पौधे लगाए एवं आजीवन इसका पालन करें जिससे उनकी जीवन में और आसपास पर्यावरण के प्रति चेतना लोगों को में जागरूक हो सके.तत्पश्चात विद्यार्थियों को उनके घर के लिए रवाना किया गया.कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका भगवती सिंह राज सिंह पारुल सिंह पुष्पा साहू निशा सिंह की रही जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों का आज का समर कैंप समाप्त हुआ.





