कोरबा

बोईदा हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत् प्रतिशत

हरदीबाजार: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा ने बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्टता के साथ खास स्थान बनाते हुए जिले का नाम रोशन किया है कक्षा दसवीं में परीक्षा में बैठे 66 उत्तीर्ण 66 परीक्षाफल प्रतिशत 100% वही बारहवीं में परीक्षा में बैठे 96 उत्तीर्ण 90 परीक्षा फल प्रतिशत 93.75% रहा बारहवीं में कु.प्रतिभा पटेल 87.2%,कु. अनीशा पटेल 82.4%,नागेश्वर प्रसाद 82.02% के साथ कक्षा दसवीं में कु. सुजाता 86%,कु दिव्या 81.6%,विनय कुमार 81% के साथ विद्यालय को विशेष व उत्कृष्ट प्रदान किया है जिससे जनप्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा विधायक प्रतिनिधि,अंजली श्रीवास जनपद सदस्य,संजय राज सरपंच,कौशल श्रीवास समाजसेवी,शंकर कंवर सरपंच मुरली, तुंगन पटेल समाजसेवी, मनोज जगत,चंद्रिका प्रसाद उईके,गोवर्धन पटेल,फिरन सिंह कंवर,जनक राम पटेल,छेदीराम कश्यप,रामसिंह नायक,चंद्रपाल सिंह,रामनारायण पटेल, शांतिलाल पटेल,रविता मरावी राजकुमार मरावी,मनोज चौबे जिलाध्यक्ष,सत्यप्रकाश खांडेकर संकुल समन्वयक के साथ विद्यालय प्राचार्य पूनम दुबे व समस्त ग्रामवासी पालकअभिभावकों ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतु कामना किया है साथ ही दुष्यंत शर्मा ने कहा कि नया विद्यालय भवन बनना प्रारंभ हो चुका है हम सदैव ही छात्र हित व विद्यालय परिवार को सहयोग हेतु साथ है अंजलि कौशल श्रीवास ने कहा कि छात्र हित ही सर्व हित होगा इस हेतु हम सदैव विद्यालय के लिए साथ है संजय राज सरपंच बोईदा ने कहा कि पंचायत हमेशा विद्यालय को सहयोग व सबल प्रदान करेगी सभी ने विद्यालय प्राचार्य पूनम दुबे व समस्त स्टाफ को बधाइयां प्रेषित किया है राजेन्द्र कुमार नायक सांस्कृतिक प्रभारी ने विशेष अपील करते हुए विद्यालय परिवार को हमेशा सहयोग करने हेतु विशेष अपील किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button