भाजपा सरगुजा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर हुआ मार्गदर्शन

अम्बिकापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 अंतर्गत भाजपा सरगुजा जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक गरिमा एवं उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ताओं का पंजीयन किया गया तथा प्रदर्शनी दर्शन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भाजपा का ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, संगठन भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल, जिला सह प्रभारी कृष्णकांत चन्द्रा एवं सुनील गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। इस सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की तथा इस सत्र को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए “देश के समक्ष चुनौतियाँ” विषय पर अपने विचार रखे।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन देश के सामने सामाजिक, वैचारिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी अनेक चुनौतियाँ भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

स्वागत उद्बोधन एवं वक्ता परिचय देते हुए जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता पर प्रकाश डाला , उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं दायित्वों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक रामकुमार टोप्पो, महापौर मंजूषा भगत, हरपाल सिंह भामरा, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, ललन प्रताप सिंह, अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, अरुणा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।




