कोरबा

बोईदा हायर सेकेंडरी के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण , अध्यापन के साथ विद्यार्थियों को कौशल विकास व औद्योगिक जानकारी देना बेहतर होगा :पूनम दुबे

हरदीबाजार : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा के छात्रों ने प्राचार्य पूनम दुबे के प्रमुख संरक्षण में व भ्रमण प्रभारी राजेन्द्र कुमार नायक के मार्गदर्शन पर कक्षा 12 वीं विज्ञान व कला के विद्यार्थियों को अडानी फाउंडेशन द्वारा स्थापित उड़ान कार्यक्रम के तहत औद्योगिक भ्रमण कराया गया विद्यार्थियों को भ्रमण कराने का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को महत्वाकांक्षी बनाना है एवं आधुनिक रूप से उत्पन्न हो रहे तापीय विद्युत शक्ति के बारे में दिखाकर समझाकर जानकारी देना है ताकि छात्र विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया को समझ सके एवं अनावश्यक विद्युत खर्च को रोक सके।

व्याख्याता राजेन्द्र नायक ने बताया की छात्र निश्चित रूप से सैद्धांतिक रूप से पढ़े हैं प्रयोग भी करते हैं लेकिन सामने से देखे नहीं है देख कर समझना निश्चित रूप से उनके अंदर औद्योगिक व कौशल विकास को गति प्रदान करेगा इस भ्रमण में टर्बाइन,बॉयलर, कन्वेयर बेल्ट,कोयला,पानी राख,मेगावाट आदि के बारे में बहुत ही विस्तार पूर्वक बताया गया व दिखाया गया जिसमें प्रमुख रूप से देवेंद्र पटेल,दुर्गा पटेल,स्नेहा पटेल,सोनमत पटेल,ममता कोराम,दिव्या सूर्यवंशी,दिव्या कश्यप,दीपक कुमार,सुमित्रा जगत,गजेंद्र पटेल,सागर कुमार,आयुषी,यशवंत कुमार,देवदास मानिकपुरी, जयंती पटेल,भारती केवट, भ़ोरिका पटेल,दुर्गा मरावी, चंचल राज,अनीता सिंह, देविका,हंसिका,प्राप्ति,मीना वीणा,कुसुमलता पटेल,मधु, गगन कुमार,सावित्री,कुसुम, रागिनी यादव,तानिया अवधा,साक्षी उइके,उनिका, प्रिया यादव,प्रिया पटेल,मनीषा,संगीता,रितु, साक्षी,सानिया,कविता यादवआदि ने भमण में हिस्सा लेकर बहुत कुछ सीखा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button