छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की राह देख रहे युवाओं का इंतज़ार खत्म होने वाला है! स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री द्वारा 5000 शिक्षकों की भर्ती घोषणा की गई थी जिसके बाद
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने जुलाई 2025 में 5000 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इन पदों में सबसे अधिक आवश्यकता सहायक शिक्षकों (2000 पद) की बताई गई थी। इसके अलावा, शिक्षक (1500 पद) और व्याख्याता (1000 पद) जैसे महत्वपूर्ण पद भी प्रस्तावित थे।
स्कूल शिक्षा विभाग, नवा रायपुर द्वारा 28 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश में बताया गया है कि वित्त विभाग की सहमति के बाद कुल 4708 पदों पर भर्ती की मंज़ूरी दी गई है।
भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए, प्रस्तावित 5000 पदों में से व्याख्याता (कम्प्यूटर): 146 पद और योग प्रशिक्षक: 146 पद कुछ पदों को फ़िलहाल बाहर रखा गया है:
इन 292 पदों को घटाने के बाद 4708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है ।



