छत्तीसगढ़

14 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले; 1994 बैच के मुख्य सचिव विकासशील के पदभार ग्रहण के बाद वरिष्ठ IAS रेणु पिल्लै (1991) और सुब्रत साहू (1992) का समायोजन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नव पदस्थ मुख्य सचिव विकासशील (1994 बैच) के पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 14 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के विभागीय प्रभारों में व्यापक फेरबदल और तबादले किए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी किया।

वरिष्ठ अधिकारियों का समायोजन

यह फेरबदल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें नए मुख्य सचिव से वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों को समायोजित किया गया है।
1991 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी रेणु जी. पिल्ले, जो पहले से ही अध्यक्ष, व्यापमं के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह, 1992 बैच के सुब्रत साहू को 1 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे टोपेश्वर वर्मा की जगह अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अन्य प्रमुख अधिकारियों के नवीन दायित्व

प्रशासनिक फेरबदल के तहत 1997 बैच की सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) जनसंपर्क विभाग, ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और CSPGCL तथा CSPDCL के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पर यथावत बने रहेंगे।

पी. दयानंद (2006 बैच) को जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

अविनाश चंपावत (2003 बैच) को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है

मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच) को सचिव, विमानन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंकित आनंद (2006 बैच) को सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग के साथ पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

भुवनेश यादव (2006 बैच) को योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम का प्रभार

कुलदीप शर्मा (2014 बैच) को राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त दायित्व मिला है।

रवि मित्तल (2016 बैच) को संचालक, विमानन।

डॉ. फरिहा आलम (2016 बैच) को संचालक, खाद्य बनाया गया है।

लोकेश कुमार को श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिला स्तर पर प्रशासनिक तबादले

इस फेरबदल में जिला स्तर पर दो तबादले किए गए हैं। 2019 बैच के जितेंद्र यादव को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, 2022 बैच के पठारे अभिजीत बबन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button