अन्तर्राष्ट्रीयभारत -चीन
दो मेजर सहित 10 जवानो को चीन ने किया रिहा…..गवलान घाटी मे हिंसक झड़प के बाद चीन द्वारा बंदी बनाए गए थे
नई दिल्ली / लद्दाख सीमा पर गलवान घाटी में हुई खूनी झड़प में चीनी सेना ने भारतीय सेना के 10 जवानों को बंधक बना लिया था। समाचारो की माने तो चीनी ने दो मेजर समेत 10 भारतीय जवानों को बंधक बनाया था, जिन्हें मेजर जनरल स्तर की वार्ता के बाद छोड़ा गया है।। हालांकि, सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। भारतीय और चीनी प्रतिनिधि मंडल द्वारा तीन दौर की चर्चा के बाद इन 10 जवानों को रिहा किया गया है। भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व मेजर जनरल अभिजीत बापट ने किया था। लेह स्थित 3 इन्फेंट्री डिविजन के कमांडर मेजर जनरल अभिजीत बापट और उनके चीनी समकक्ष ने गुरुवार को तीसरी बार मुलाकात की।