महाकुंभ 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची महाकुंभ, लगाई आस्था की डुबकी, कुंभ स्नान करने वाली दूसरी राष्ट्रपति बनी

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। यह ऐतिहासिक पल इसलिए भी खास है क्योंकि वह डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद महाकुंभ में स्नान करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बनी हैं।


राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सोमवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उसके बाद सूर्य देव को जल देकर प्रणाम किया। स्नान के बाद उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना भी की।

राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से अरैल स्थित डीपीएस हेलीपैड पर उतरीं, जहां से उन्हें कार द्वारा अरैल घाट ले जाया गया।

संगम तक क्रूज के जरिए संगम तट पर पहुंची, जहां वे श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पवित्र स्नान किया और फिर पूजन अर्चन किया।


संगम स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मू अक्षयवट के दर्शन किया। अक्षयवट को हिंदू धर्म में अमरता का प्रतीक माना जाता है और इसकी महिमा अनेक पुराणों में भी वर्णित है।

इसके बाद राष्ट्रपति प्रयागराज के प्रसिद्ध लेटे हुए बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना किया। यह मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और माना जाता है कि यहां दर्शन करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज में कुल 8 घंटे से अधिक समय बिताएंगी। अपने धार्मिक कार्यक्रमों के बाद वह शाम को करीब 5:45 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button