शासकीय बहुउद्देशीय स्कूल में जोन स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार 2026 संपन्न: “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” विषय पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विचार

अंबिकापुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर में सरगुजा संभाग का जोन स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार 2026 आयोजित किया गया। इसमें सरगुजा जोन के मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा एवं बलरामपुर जिलों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शशिकांत सिंह, सहायक संचालक, शिक्षा, सरगुजा संभाग ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया।
सेमिनार का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा। विद्यार्थियों ने भारत की भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं, नवीकरणीय एवं वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों, ऊर्जा संरक्षण तथा संभावित चुनौतियों पर स्लाइड, चित्रों एवं प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विचार रखे।
निर्णायक मंडल में सीमा एस. कुरियन, प्रीति मिश्रा एवं नेहा तिवारी शामिल रहीं। प्रतियोगिता में आदित्य राज सिंह ने प्रथम, दिव्या, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा, जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी ने द्वितीय तथा भूमिका राजवाड़े, सेजेस सोनहत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थी, 10 प्रतिभागी एवं 20 मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित रहे। प्राचार्य एडवर्ड टोप्पो ने आभार व्यक्त किया। समापन की घोषणा नोडल अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सेंगर ने की। परिणाम संकलन दीपक जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शांति मरियम, रीना रानी सहाय, गीता बंजारे, रमेश राय, संजय आचार्य, अनुराधा, उमेश गुप्ता, गोविंद राम, जमील अख्तर, कीर्ति ज्योतिकी एवं गीता गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।





