लखनपुर

आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर और कार्यकर्ता नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा जिले के थाना लखनपुर पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख पचास हजार रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उषा दास (निवासी कोसंगा, थाना लखनपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अगस्त 2024 से 30 नवंबर 2024 के बीच आरोपी चेतन दास पड़वार और उसके सहयोगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी के नाम पर 3,50,000 रुपये तथा प्रार्थी की सहेली रुकमणी सिदार को सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2,00,000 रुपये ठग लिए। नौकरी न मिलने पर जब पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देकर टालमटोल करने लगा। मामले में थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 95/25 के तहत धारा 318(3) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
​घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी चेतन सिंह पड़वार (38 वर्ष, निवासी सोनतरई, थाना लखनपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, तथा ठगी की राशि को अपने हिस्से में खर्च कर देना बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। इस ठगी में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
​इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक संपत पोटाई, प्रधान आरक्षक पीतांबर सिंह और आरक्षक नमीष सिंह, आशीष चौहान व दशरथ राजवाड़े की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button