छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ईद-उल-जुहा की छुट्टी में बदलाव, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश. .

रायपुर:छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए पूर्व में घोषित अवकाश सूची में एक आंशिक संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई नई अधिसूचना के अनुसार, ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व पर पहले से तय छुट्टी की तारीख को बदल दिया गया है। पूर्व में जारी आदेश के तहत इस त्योहार के लिए 27 मई 2026, दिन बुधवार को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया था।
राज्य शासन द्वारा जारी किए गए ताजा संशोधन आदेश के तहत अब 27 मई के स्थान पर अगले दिन यानी 28 मई 2026, दिन गुरुवार को प्रदेश में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से और उनके आदेशानुसार सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय द्वारा जारी किया गया है। इस संबंध में शासन के समस्त विभागों, राजस्व मंडल, विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों, कलेक्टरों और अन्य संबंधित कार्यालयों को प्रतिलिपि भेजकर सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button