सूरजपुर

सूरजपुर पुलिस ने लापता नाबालिग को रायपुर से खोज निकाला

सूरजपुर: सूरजपुर पुलिस ने एक लापता किशोर को रायपुर से सकुशल ढूंढकर उसके परिवार को सौंप दिया है। किशोर 6 अगस्त को अपने घर से लापता हो गया था, जिसके बाद उसकी मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।
पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर 6 अगस्त की सुबह 8 बजे घर से बिना बताए चला गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो उन्होंने सूरजपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर अपहरण की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की।
डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर, प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर किशोर को जल्द से जल्द ढूंढने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में, थाना सूरजपुर पुलिस ने तकनीकी सहायता का उपयोग किया, जिससे पता चला कि किशोर रायपुर में है।
इसके बाद, पुलिस टीम तुरंत रायपुर रवाना हुई और गहन तलाशी के बाद किशोर को खोज निकाला। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह रायपुर घूमना चाहता था, लेकिन परिजन मना कर रहे थे, इसलिए वह बिना बताए घर से निकल गया था। पुलिस ने किशोर को सूरजपुर वापस लाकर उसके परिवार को सौंप दिया है।
इस अभियान में थाना प्रभारी विमलेश दुबे और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने एक अन्य मामले में लापता 22 वर्षीय युवती को भी खोजकर उसके परिजनों को सौंपा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button