सरकारी स्कूलों में मेन्यू के अनुसार बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं देने पर हेड मास्टर, संकुल समन्वयक व महिला स्व-सहायता समूह को जारी किया गया नोटिस..

बलरामपुर के सरकारी स्कूलों में मेन्यू के अनुसार बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं देने पर हेड मास्टर, संकुल समन्वयक व महिला स्व-सहायता समूह को नोटिस जारी किया गया है.
बलरामपुर जिले की संयुक्त कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी रुचि शर्मा ने सरकारी स्कूलों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली मध्यान भोजन की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने पाया कि बच्चों को मध्यान्ह भोजन में पिछले चार दिनों से मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है. बच्चों को दी जाने वाली मध्यान भोजन पर विशेष रूप से मीनू का पालन करने के निर्देश दिए गये थे, जिसका पालन नहीं किया जा रहा है.
इस पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला चांदो के प्रधान पाठकों, संकुल केन्द्र चांदो के संकुल समन्वयक व ज्योती महिला स्व-सहायता समूह चांदो को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.





