बलरामपुर
भारी बारिश की वजह से 2 सितंबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों को 02 सितंबर 2026 को एकदिवसीय रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। लगातार बारिश के मौसम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है।






