संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 18 सितंबर को आयोजित, अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

अम्बिकापुर / संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र, तिथि एवं समय निर्धारित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 18 सितम्बर 2026 को सुबह 09ः00 से दोपहर 12ः00 बजे तक परीक्षा केन्द्र अम्बिकापुर के सरस्वती महाविद्यालय सुभाषनगर में आयोजित होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की विषयवार सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.sggvscg.ac.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 16 सितम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय में ूूूण्ेहहअेबहण्ंबण्पद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित छात्र सहायता केंद्र/मंच से प्राप्त कर सकते हैं।अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र की सावधानीपूर्वक जांच कर लें तथा किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल विश्वविद्यालय के अकादमिक विभाग से संपर्क कर उसमें आवश्यक सुधार कराएं।परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के संबंध में अभ्यर्थियों को कम से कम एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र का अवलोकन करने की सलाह दी गई है, जिससे परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अभ्यर्थी की उपस्थिति सर्वथा प्रावधिक है। किसी भी स्तर पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत जानकारी में त्रुटि पाए जाने अथवा अभ्यर्थी को अपात्र पाए जाने पर उसकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में निर्धारित अनुक्रमांक पर बैठने तथा उपस्थिति पत्रक एवं उत्तर पुस्तिका पर निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करने होंगे। परीक्षा के दौरान अनुशासनहीनता अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र से निष्कासित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच अथवा अन्य किसी भी प्रकार के संचार साधन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sggcg.in एवं सूचना पटल पर प्रदर्शित विस्तृत अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं।





