आईटीआई अंबिकापुर में NSS स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

अंबिकापुर । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अंबिकापुर में आज दिनांक 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमित सिंह रहे। प्रभारी प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिन्हा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, उद्देश्य एवं समाज के प्रति स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि NSS युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर श्री राजेश सोनी, श्री नरेंद्र सिन्हा एवं श्री राजेंद्र राजपूत ने भी NSS के उद्देश्यों एवं सामाजिक सेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
NSS स्थापना दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा आईटीआई परिसर में श्रमदान किया गया। स्वयंसेवकों ने परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई में सहभागिता करते हुए सेवा और श्रम के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन उद्बोधन NSS प्रभारी श्री शब्बीर आलम द्वारा दिया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाजहित में निरंतर सक्रिय रहते हुए सेवा एवं जागरूकता के कार्यों में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में NSS के स्वयंसेवक एवं संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।






