कोरबा

IG रतनलाल डांगी ने किया बाल्को थाने का निरीक्षण दिया बालकों को उत्तम थाने का दर्जा

विनोद शुक्ला हिंद शिखर ब्यूरो कोरबा– बिलासपुर-सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी आज दो दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहे । पहले दिन के निरीक्षण में कोतवाली कोरबा और बाल को थाने का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बाल्को थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को शाबाशी दी निरीक्षण के बाद आएगी ने एसपी कार्यालय में बैठक लेकर सभी थानेदारों को अपराधों एवं अपराधियों के तत्काल निराकरण के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बालको थाना परिसर के साफ-सफाई को देखते हुए बाल्को थाना को कोरबा जिले के उत्तम थाने का दर्जा दिया ।
कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ बैठक लेते हुए आईजी रतनलाल डांगी ने पहले सभी अधिकारियों व थानेदारों का परिचय लिया इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर की पुलिस इन को चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही थानेदारों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए जाने चाहिए। आईजी डागी ने थानेदारों के साथ ही उनके स्टाफ को थाने आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने व उनकी शिकायतों को दूर करने की बात कही आईजी रतनलाल डांगी ने बालको थाना का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बालको थाना के साफ-सफाई और रिकार्ड व्यवस्थापन को लेकर आई जी डांगी ने थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी, आईजी ने बालको थाना परिसर को जिले का सर्वोत्तम थाना का दर्जा देते हुए स्टाफ की भी सराहना की। बालकों थाने में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, आरक्षक रामरतन टंडन, आरक्षक अनिल कर्ष, आरक्षक गौरव चंद्रा चंद्रप्रकाश रात्रे, संजीव कुमार एवं प्रधान आरक्षक कुलदीप तिवारी के कार्य पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इन्हें इनाम देने की घोषणा भी की है। जिले में उत्कृष्ट थाने का दर्जा प्राप्त करने के बाद समस्त बालको थाना स्टाफ गौरवान्वित है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button