बोईदा हायर सेकेंडरी में एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ जरूर लगाना चाहिए : प्रेमचंद पटेल,वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण अति आवश्यक : दुष्यंत शर्मा

हरदीबाजार:शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोईदा में शासन प्रशासन के विशेष निर्देश पर एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ कहीं भी जरूर लगाना चाहिए जिससे हमारा पृथ्वी हरियाली से आच्छादित हो जावे दुष्यंत शर्मा विधायक प्रतिनिधि व एसएमसी अध्यक्ष ने कहा की शासन प्रशासन के उद्देश्य को हम सब को मिलकर पेड़ लगाकर उसे संरक्षित करते हुए पूरा करना चाहिए उन्होंने सभी विद्यालयीन छात्रों को वृक्षों के संरक्षण हेतु विशेष अपील किये बोईदा सरपंच संजय राज ने समस्त ग्राम वासियों व छात्रों से अपील किया है कि पेड़ लगाकर पूरे चारों तरफ हरियाली लाना है जनपद सदस्य अंजलि कौशल श्रीवास ने भी छात्रों से विशेष अपील करते हुए एक पेड़ धरती माता के नाम से लगाने प्रेरित किया विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली गोभिल ने वृक्षारोपण कर उसे वृक्षों की संख्या के साथ अपलोड करने की बात बताई विद्यालय की ओर से प्राचार्या पूनम दुबे ने पौधारोपण हेतु प्रेरित करते हुए विधायक से विद्यालयीन मांग भी रखा जिसमें मुख्य रूप से मुख्य सड़क से विद्यालय तक सड़क निर्माण,विद्यालय अहाता निर्माण,मैदान समतलीकरण, शिक्षक आवास,विद्यालय द्वारा प्रमुख रूप से मांग रखा गया छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से वृक्षारोपण हेतु विशेष अपील करते हुए उसे संरक्षित करने की बात कही कार्यक्रम के दौरान सभी ने संकल्पित भाव से पौधारोपण वृक्षारोपण हेतु आस्वस्थ हुए साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न फलदार छायादार वृक्षों का रोपण अतिथियों व समस्त स्टॉफ के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा दुष्यंत शर्मा विधायक प्रतिनिधि,संजय राज सरपंच बोईदा,अंजलि कौशल श्रीवास,कुम्देश गोभिल विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली,शंकर कंवर सरपंच मुरली,नोडल प्राचार्य पूनम दुबे,जिलाध्यक्ष मनोज चौबे,कौशल श्रीवास,फिरन सिंह, तुंगन पटेल,मन्नू राठौर, राजेन्द्र कुमार नायक,लखन लाल बंजारे,सत्य प्रकाश खांडेकर,बुद्धेश्वर सोनवानी,देवी दयाल सिंह,पुरुषोत्तम देवांगन,रमेश कुमार जांगड़े,जितेंद्र कुमार नेटी,सुनील कुमार मिश्रा, निहारिका इमानुएल,परमेश्वर राव मराठा,सेत कुमार सांड, भाग्यश्री पांडेय,गौरव कुमार सिंह,किरण जांगड़े, श्यामा मरावी,पुष्पेंद्र कुमार कंवर के साथ छात्र देवेंद्र कुमार पटेल, सागर कुमार,दिव्या कश्यप, दुर्गा पटेल,स्नेहा पटेल, सोनमत पटेल,यशवंत,राहुल पटेल,देवदास मानिकपुरी, गजेन्द्र पटेल,गगन, दीपक कुमार,अनीता,चंचल राज,मधु भोरिका,तानिया,कुसुमलता, कुसुम,सावित्री,साक्षी उइके, दिव्या सूर्यवंशी,सुमित्रा जगत,आयुषी,जयंती,भारती,दुर्गा मरावी,देविका,हंसिका,प्राप्ति, मीना,वीणा,रागिनी,तानिया, अवधा के साथ-साथ समस्त छात्र-छात्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम संचालन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद्र कुमार नायक ने किया।







