नहीं थम रहा हाईवे पर मौतों का सिलसिला,कार की ठोकर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

अंबिकापुर बिलासपुर मुख्यमार्ग इन दिनों अपने दुर्घटनाओं को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहा है जहाँ कई लोग दुर्घटनाओं की चपेट में आकर अपनी जान गँवा चुके हैं। आज की सच्चाई यह है की अंबिकापुर बिलासपुर मुख्यमार्ग केवल एक मार्ग नहीं सीधे यमलोक जाने का एक सुलभ और सुगम रास्ता बन गया है जहाँ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और अन्य सड़क दुर्घटनाओं में लोग काल के गाल में समा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया 24 मई दिन रविवार की रात 9.30 बजे नेशनल हाईवे 130 स्थित ग्राम जजगा के रमपुरहीन माता मंदिर के करीब कार की ठोकर से बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महुआटिकरा दरिमा निवासी मृतक रामकुमार सिंह पिता स्व० सरनाम सिंह उम्र 65 वर्ष भतीजा जयसिंह के साथ अपने रिश्तेदारी में प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे,प्रीतिभोज में शामिल हो दोनों ही अपने बाइक सीजी 15 CQ 8979 में सवार हो वापस अपने घर जाने के लिए निकले जहाँ हाइवे पर पीछे से आ रही स्विफ्ट कार सीजी 11 बीटी 7498 के चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए दोनों व्यक्तियों को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों छतिग्रस्त हो गया वहीं बाइक सवार दोनों वहीं अचेत अवस्था में सड़क पर गिर पड़े जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया गया जहाँ डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि लोगो का कहना है कि टक्कर काफ़ी जबरदस्त थी जिसकी आवाज काफ़ी दूर तक सुनाई दी। फ़िलहाल परिवारजनों ने चालक के ख़िलाफ़ लखनपुर थाने में मामला दर्ज कराया है जहाँ लखनपुर पुलिस शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर मामका दर्ज कर जाँच की जा रही है। घटना के बाद से परिवारजनों सहित गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। अब देखने वाली बात होगी कि शासन प्रशासन के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए किस प्रकार का कदम उठाया जाता है।
बाइक सवार हेलमेट का नहीं कर रहे उपयोग
बाइक सवारों द्वारा हेलमेट का उपयोग न करना एक गंभीर सड़क सुरक्षा समस्या बन गया है।हेलमेट न पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटें लगती हैं और जान का खतरा बढ़ जाता है। नेशनल हाईवे 130 पर बिना हेलमेट बाइक पर चलते नजर आते हैं। जबकि यातायात पुलिस और प्रशासन के द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ बाइक में सफर करने के दौरान हेलमेट का उपयोग करने को लेकर कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
हाइवे पर कोई नियम काम नही करता,कौन है जिम्मेदार
हाईवे बन गए,सब कुछ हो गया परंतु एनएच पर आज भी गति सूचक और गतिनियंत्रक काफ़ी कम जगहों पर ही नजर आता है कई जगह तो ऐसे भी हैं जहाँ सामने से आने वाली बड़ी वाहनों का पता ही नहीं चलता ऐसे में वहाँ निर्देशात्मक बोर्ड का अभाव साफ़ तौर पर नज़र आता है। वाहनों के गति संबंधी बोर्ड भी कहीं कहीं मात्र देखने के लिए लगाए गए हैं साथ ही नियम तो बना दिए गए पर उनका सख्ती से पालन करने वाला शायद ही कोई हो और प्रसाशन भी इस ओर कोई कड़ा रूख अपनाता नहीं दिख रहा है ताकि एनएच पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।





