अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए DGP, संघ लोक सेवा आयोग के पैनल की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ शासन ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ का नियमित पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए गठित पैनल की अनुशंसा के आधार पर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अरुण देव गौतम पहले से ही छत्तीसगढ़ के प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उनकी यह नियमित नियुक्ति उनके प्रभारी महानिदेशक के पदभार ग्रहण करने की तिथि यानी 5 फरवरी 2025 से ही प्रभावी मानी जाएगी। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें अपेक्स स्केल रुपए 225000 वेतन मैट्रिक्स स्तर 17 प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस महानिदेशक पुलिस बल प्रमुख के पद पर पदस्थ किया गया है।



