अम्बिकापुर

अंबिकापुर: राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय में क्लासरूम के बाहर गिरा प्लास्टर, टला बड़ा हादसा; बाल-बाल बचीं छात्राएं

अंबिकापुर: अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कॉलेज परिसर में पठन-पाठन के दौरान अचानक एक क्लासरूम के बाहर की दीवार और छत का प्लास्टर भरभरा कर नीचे आ गिरा। गनीमत यह रही कि इस दौरान वहां से गुजर रही छात्राएं बाल-बाल बच गईं, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं चल रही थीं। अचानक तेज आवाज के साथ प्लास्टर गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद छात्राओं में दहशत फैल गई। छात्राओं और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि यह मलबा किसी छात्रा के ऊपर गिरता, तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
इस घटना के बाद कॉलेज की बिल्डिंग के रख-रखाव और जर्जर हालत को लेकर छात्रों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों और छात्राओं ने प्रबंधन से मांग की है कि महाविद्यालय भवन के अन्य हिस्सों का भी जल्द से जल्द निरीक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button