राष्ट्रीय

सियासी हलचल राघव चड्ढा हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल समेत सात सांसदों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी भाजपा में शामिल होने की अटकलें

​नई दिल्ली: देश की राजनीति में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के तीन प्रमुख राज्यसभा सांसदों—राघव चड्ढा, डॉ. संदीप पाठक और अशोक मित्तल—ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। इस दौरान सांसदों ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के कुल 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसद अब पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं।
​सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे सभी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामेंगे। इस बड़े दलबदल में हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल जैसे दिग्गज नामों के भी शामिल होने की बात कही गई है। चर्चा है कि इस्तीफा देने वाले ये नेता थोड़ी ही देर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के बाद उनके आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है।
​पार्टी के संगठन महामंत्री रहे डॉ. संदीप पाठक का इस्तीफा ‘आप’ के लिए संगठनात्मक रूप से सबसे बड़ी क्षति माना जा रहा है। सांसदों ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर अब कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी हो रही है, जिसके चलते उन्हें यह कड़ा फैसला लेना पड़ा। यदि 7 सांसद एक साथ भाजपा में शामिल होते हैं, तो राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का संख्या बल लगभग समाप्त हो जाएगा, जिससे सदन के समीकरण भी पूरी तरह बदल जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button