सूरजपुर

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में घर में घुसा एसडीएम का सरकारी वाहन, अनियंत्रित होकर पलटने से एसडीम सहित चार घायल

सूरजपुर । सूरजपुर जिले के रामानुजनगर एसडीएम की सरकारी गाड़ी शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। एसडीएम अजय मोडीयम अपने दो सुरक्षाकर्मियों के साथ शासकीय वाहन में सवार होकर सूरजपुर की ओर जा रहे थे। रामानुजनगर-कलुआ मार्ग पर ग्राम देवनगर के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। रफ्तार तेज होने के कारण कार सड़क किनारे एक मकान की परछी में जा घुसी और अनियंत्रित होकर वहीं पलट गई। जिस मकान में गाड़ी घुसी वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
​इस दुर्घटना में एसडीएम अजय मोडीयम, वाहन के चालक और सुरक्षा में तैनात दो आरक्षक घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार चारों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से मौके से हटाकर सूरजपुर ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button