वनरक्षक (खेल कोटे) के कुल 5 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दुर्ग वृत्त के अधीन कार्यालयों और वनमंडलों में राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रवीण्यता प्राप्त उम्मीदवारों से की जाएगी।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार दिनांक 15.11.2025 को सायं 05.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र केवल निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक (पावती सहित) या स्पीड पोस्ट से ही “वनमण्डलाधिकारी कवर्धा वनमण्डल कवर्धा” के पते पर भेजा जाना है। कार्यालय में सीधे प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
रिक्त पदों का विवरण:
कुल 5 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है, जो अनारक्षित (खेल कोटा) वर्ग के लिए हैं। इन 5 पदों में से 3 पद महिलाओं के लिए और 2 पद पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। यह भर्ती मुख्यतः दो खेल विधाओं के लिए है:
वॉलीबॉल: इस खेल के लिए कुल 4 पद (2 महिला, 2 पुरुष) रिक्त हैं।
बास्केटबॉल: इस खेल के लिए कुल 1 पद (1 महिला) रिक्त है।
चयन प्रक्रिया और आवश्यक अर्हताएं:
चयन प्रक्रिया में खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत खुली स्पर्धा में परीक्षण प्रतियोगिता खेल विशेषज्ञों के निर्देशन में कराई जाएगी और उन्हीं विशेषज्ञों की अनुशंसा पर चयन क्रम निर्धारित होगा।
अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ शासन तृतीय श्रेणी (अलिपिक वर्गीय) वन सेवा भर्ती नियम 2012 के अनुसार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त, पैदल चाल परीक्षण और शारीरिक नापजोख में निर्धारित मापदण्ड को पूर्ण करना अनिवार्य होगा।
वनमण्डलाधिकारी कवर्धा ने यह स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति माननीय उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका क्रमांक एस.एल.पी. (सी) नं. 19668/2022 में पारित होने वाले अंतिम आदेश/निर्णय के अध्याधीन रहेगी। चयनित वनरक्षकों को 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में नियुक्त किया जाएगा।
आवेदन पत्र एवं भर्ती संबंधी नियम व शर्तें विभागीय वेबसाइट www.ceforest.com या www.forest.cg.gov.in पर उपलब्ध हैं।



