रिक्तियांशासकीय

छत्तीसगढ़ में 26 जिलों के 200 रिक्त पदों पर होगी पटवारी भर्ती, कर्मचारी चयन मंडल आयोजित करेगा परीक्षा, जानिए किस जिले में कितने पद हैं खाली

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में खाली पड़े पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी प्रदान कर दी है, यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। सीजीएसएसबी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल 2027 को समूह-06, उप समूह-02 के अंतर्गत प्रस्तावित किया गया है। प्रदेश के 26 जिलों में स्वीकृत रिक्तियों के आधार पर पदों का वितरण किया गया है, जिसके तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 15, गरियाबंद में 15, बालोद में 15, बेमेतरा में 15, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 15, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 10, कबीरधाम में 10, कांकेर में 10, बलरामपुर-रामानुजगंज में 10, राजनांदगांव में 8, जशपुर में 8, कोरबा में 7, जांजगीर-चांपा में 7, रायगढ़ में 6, बलौदाबाजार-भाटापारा में 5, महासमुंद में 5, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5, मुंगेली में 5, धमतरी में 4, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 4, दुर्ग में 3, कोंडागांव में 2, नारायणपुर में 2, सुकमा में 2 और कोरिया में 2 पद स्वीकृत किए गए है।
यद्यपि विभाग द्वारा 200 पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी होना शेष है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि, अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क, जिलावार आरक्षण तथा विस्तृत परीक्षा पैटर्न व चयन प्रक्रिया का खुलासा होगा। पूर्ववर्ती भर्ती नियमों के आधार पर आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर संबंधी योग्यता (जैसे DCA या PGDCA) होना आवश्यक माना जा सकता है। न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा तथा आरक्षित वर्ग को मिलने वाली छूट की अंतिम जानकारी विस्तृत अधिसूचना में ही स्पष्ट होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी शैक्षणिक अंकसूचियां, कंप्यूटर प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा मूल निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक व संभावित तिथियों पर विश्वास न करते हुए सटीक एवं अधिकृत जानकारी के लिए नियमित रूप से CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button