छत्तीसगढ़: 30 नक्सलियों ने एकसाथ किया आत्मसमर्पण, 20 पर था 81 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां बुधवार को 30 नक्सलियों ने एकसाथ हथियार डाल दिए। इनमें से 20 नक्सलियों पर कुल 81 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में नौ महिलाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और सुरक्षाबलों की मेहनत को सराहा। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और CRPF के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक नक्सली दंपति भी शामिल है, जिसमें सोनू हेमला उर्फ कोरोटी (38) पर 8 लाख और उसकी पत्नी सुकड़ी गावड़े पर 2 लाख रुपये का इनाम था। सोनू 2003 से नक्सली संगठन में सक्रिय था और केके उप-विभागीय ब्यूरो का प्रभारी था।अन्य आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में दो प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य (PPCM) कल्लू पुनेम (28) और कोसी कुंजम (28), दो पार्टी सदस्य मोती पुनेम (25) और पांडे पुनेम (25), तथा एक PLGA कैडर छोटू कुंजम (19) शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा, दो नक्सलियों पर 5-5 लाख, नौ पर 2-2 लाख और दो पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था। इस साल बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या अब 307 हो गई है।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बस्तर शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है। 30 नक्सलियों, जिनमें 20 इनामी शामिल हैं, ने बीजापुर में आत्मसमर्पण किया। यह हमारी पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षाबलों की कार्रवाई का परिणाम है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बस्तर में नक्सलवाद कमजोर हो रहा है, और सरकार 2026 तक देश को नक्सलमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
https://x.com/vishnudsai/status/1960691895627096553?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1960691895627096553%7Ctwgr%5E77f65445ff778660ace61aff9df335d14b5f2731%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-7806555581424494039.ampproject.net%2F2507172035000%2Fframe.html1960691895627096553?t=3El9wFXog1iXJh85ew5HgQ&s=08
पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा, आदिवासियों पर अत्याचार और संगठन में आंतरिक कलह से तंग आकर आत्मसमर्पण किया। वे सरकार की ‘नियाद नेल्लनार’ योजना और नई पुनर्वास नीति से भी प्रभावित थे। बस्तर पुलिस की ‘पूना मारगेम’ पहल के तहत सभी आत्मसमर्पण करने वालों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी गई।इस ऑपरेशन में राज्य पुलिस, CRPF की 199वीं, 170वीं, 85वीं बटालियन और कोबरा की 202वीं बटालियन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




