अम्बिकापुर

कार्मिक सम्पदा पोर्टल पर शासकीय सेवकों की जानकारी अद्यतन करने के सम्बंध में दिशा-निर्देश जारी

अम्बिकापुर 18 जून 2025/ वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि राज्य के शासकीय सेवकों के सेवा अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु प्रत्येक शासकीय सेवकों का कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल में व्यक्तिगत जानकारी सही एवं पूर्ण भरी होना आवश्यक है तथा शासकीय सेवकों के कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल में व्यक्तिगत जानकारी अद्यतन करने हेतु संचालनालय द्वारा एम्प्लॉई कॉर्नर एप निर्मित किया गया है एवं एम्प्लॉई कॉर्नर वेब एप्लीकेशन को संशोधित किया गया है। इसके माध्यम से वे सभी शासकीय सेवक जिनका एम्पलाई कोड जारी हो चुका है, वे मेकर के रूप में स्वयं की जानकारी अद्यतन कर सकेंगे तथा चेकर (कार्यालय प्रमुख) द्वारा इन जानकारियों को सेवा पुस्तिका के अभिलेखों के आधार पर अद्यतन किया जाएगा।

उपरोक्त प्रक्रिया कि सम्पूर्ण जानकारी https://ekoshonline.cg.gov.in/karmiksampada पर जाकर महत्वपूर्ण सूचना के अन्तर्गत प्रथम सूचना पर क्लिक कर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सर्व आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने अधीनस्थ समस्त शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को उक्त प्रक्रिया से अवगत कराते हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का बॉयोमैट्रिक्स ऑथेन्टिकेशन की प्रक्रिया 03 दिवस में पूर्ण कराने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button