ऑपरेशन सिंदूर
भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गए हैं। हालांकि, दोनों देशों की सरकारों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए राजी हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद यह सहमति बनी है। भारतीय सूत्रों ने इस दावे की पुष्टि करते हुए कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि हाल ही में भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा था।




