छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा संभागसूरजपुर

नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने ग्रीन सूरजपुर की परिकल्पना को साकार करने पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण.. मानसून अवधि में एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया नगरपालिका ने..

प्रतापपुर / सूरजपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश गोयल, पार्षद संजय डोशी, वीरेंद्र बंसल बंटी, विधायक प्रतिनिधि गिरधारी साहू, पूर्व एल्डरमैन आनंद सोनी, देव गुप्ता, उपयंत्री अर्चना गुप्ता व मोनिका प्रसाद समेत अन्य ने पंडित नेहरू छात्रावास के समीप पौधारोपण कर मिशन ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी की शुरुआत की।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष नगर पालिका के द्वारा शहर के 18 वार्डों में मिनी पार्क विकसित किया जाएगा और 1000 फलदार, छायादार और आकर्षक वृक्ष लगाने का संकल्प पारित किया गया है। जिसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी अध्यक्ष निधि से राशि उपलब्ध कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर की सुंदरता वहां के पर्यावरण और आबोहवा में समाहित होती है ग्रीन सिटी के बगैर सुंदर शहर की कल्पना नहीं की जा सकती, इसीलिए नगर पालिका ने मिशन ग्रीन सिटी क्लीन सिटी को साकार करने का लक्ष्य तय किया है।

वृक्षारोपण को सफल बनाने आम जनता का भी लेंगे सहयोग

शहर के अंदर वृक्षों की संख्या बढ़ाकर पर्यावरण को संतुलित करने के उद्देश्य से शुरू की गई मिशन ग्रीन सिटी को साकार करने के लिए आम जनता से भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला मुख्यालय में संचालित विभिन्न बैंकों, समाजसेवी संस्थाओं, व्यापारी बंधुओं और शहर के गणमान्य नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है। पौधा लगाने के बाद वृक्ष का रूप लेते तक उसकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में ट्री गार्ड की व्यवस्था की जा रही है और देखरेख के लिए नगर पालिका द्वारा माली की नियुक्ति भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button