विश्व शांति दिवस 21 सितंबर 2021 से 30 सितंबर 2021 तक जारी, शांति एवं न्याय पदयात्रा का मिरगाडाँड़ में होगा समापन

उदयपुर:- सत्य अहिंसा और शांति के उपदेशों को लेकर एकता परिषद के संगठित प्रयासों को पूरे देश दुनिया में जाना जाता है।
वर्ष 2019 में जय जगत पदयात्रा प्रारंभ किया तो साझा सपना था कि भारत सहित दुनिया में हम न्याय और शांति के नारों और उपदेशों के साथ एक नया समाज बनाएंगे। जो भय, भूख और भ्रष्टाचार मुक्त और हिंसा मुक्त समाज का निर्माण होगा। जय जगत यात्रा के तीसरे चरण में हम सब आज मिलकर भारत में 100 से अधिक जिलों में न्याय और शांति पदयात्रा होगा। तो हमारा व्यापक लक्ष्य है कि भारत में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर शांति और न्याय मंत्रालय की स्थापना हो। न्याय और शांति की आवश्यकता इसलिए है कि
भारत में अनेकों जगह हिंसात्मक माहौल है उन क्षेत्रों में अहिंसा तथा शांति स्थापना के लिए अनेक स्वैच्छिक संगठन कार्य करना चाहते हैं। शांति सुलह और संवाद के नए प्रयासों को संस्थागत मान्यता देने के लिए राष्ट्र और राज्य स्तर पर एक पृथक न्याय एवं शांति मंत्रालय होना चाहिए।
भारत में सरकार और स्वैच्छिक संगठन मिलजुल कर समाज को हिंसा मुक्त करें। हिंसा और दमन से नहीं शांतिपूर्ण तरीके संवाद और शांति सेवकों के माध्यम से होना चाहिए। मंत्रालय शांति मंत्रालय के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए शांति शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए।
राज्य स्तर पर न्याय शांति और विकास कार्यों को आपस में जोड़ने के लिए न्याय एवं शांति मंत्रालय बेहद महत्वपूर्ण होंगे। या मंत्रालय व्यापक सामाजिक न्याय और विकास के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों के लिए आवश्यक होगा।
भूमि सुधार कानून पंचायत कानून और वन अधिकार कानून जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों के बावजूद गांव में लाखों करोड़ों लोग भूमिहीन और आवासहीन है इस वंचित समाज को समाज को भूमि अधिकार मिलने से ही समाज में न्याय और शांति के साथ विकास संभव होगा।
महिलाओं को समानता का अधिकार मिलने के साथ साथ संपत्ति का स्वामित्व मिलना आवश्यक है तो समाज और देश में शांतिपूर्ण और न्याय पूर्ण विकास संभव है। इसी परिपेक्ष्य में एकता परिषद जिला सरगुजा तहसील उदयपुर के ग्राम मुड़गांव से शुरू होकर कठमुडा, नारायणपुर, फूलचूही, डोंई भंडारगांव, कोटमी, बिशुनपुर पंडरीपानी होते हुए मृगाडांड़ 30/9/2021 तक चलेगी। मुड़गांव पड़ाव के कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती अमृता सिंह , ललाती सरपंच आसाराम पैकरा एवं पंडो समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचरण पंडो ने न्याय शांति पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर कठमुडा के लिए रवाना किए। न्याय शांति पदयात्रा के प्रभारी रघुवीर दास क्षेत्रीय समन्वयक सरगुजा एवं जिला अध्यक्ष एकता परिषद जिला सरगुजा, शीतल बोध सिंह, अमरनाथ ब्लॉक प्रभारी प्रमिला केरकेट्टा, एवं फूलमति, मुखियागण श्रीमती मुलासो, लक्ष्मीनिया, रतियानों, गीता सिंह, नागेश्वरी, सहेली, मुलारो, कुमार साय, बिहानों आदि मुखियाओं ने न्याय शांति पदयात्रा में चल रहे हैं। न्याय शांति पदयात्रा में सामूहिक भोजन, गांव की सुंदरता, शुद्ध जल पर चर्चा शिक्षा और खेल से युवाओं को अहिंसात्मक अर्थव्यवस्था से जोड़ना, सर्व धर्म प्रार्थना, वृक्षारोपण पर्यावरण के विषय में चर्चा की जाती है।
यात्रा के दौरान स्वेच्छा से सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हो रहे हैं रात्रि चर्चा के दौरान भी महिलाओं एवं युवाओं की अच्छी खासी उपस्थिति इस न्याय यात्रा में देखी जा रही है।