वैक्सीन लूटने वाले 2 आरोपियों में से एक आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव.. पुलिसकर्मियों में हड़कंप.. आरोपी न्यायिक रिमांड में

उदयपुर विकासखंड के ग्राम कवलगिरि मे वैक्सीन छीनने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसे 108 के माध्यम से न्यायालय पेश किया गया तथा एक अन्य आरोपी को पुलिस की गाड़ी से न्यायालय ले जाया गया एक आरोपी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट पाए जाने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है । थाना के लॉकअप को सैनिटाइज कराने की व्यवस्था की जा रही है । ज्ञात हो कि स्वास्थ विभाग के कर्मचारी जयकरण पैकरा (आरएमओ) उनके साथी कर्मचारी तीजो सिंह, विष्णु महंत व गांव की मितानिनो के साथ ग्राम कवलगिरी में कोविड-19 का टीकाकरण जो गांव के 45 साल से ऊपर के लोगों का लगाया जा रहा था तभी गांव के भुवनेश्वर सिंह उम्र 29 वर्ष दिवाकर सिंह उम्र 45 वर्ष के द्वारा टीकाकरण केंद्र कवलगिरी के पंचायत भवन जाकर कर्मचारियों को मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर शासकीय कार्य में बाधा डालकर भय उत्पन्न किये व टीकाकरण का रजिस्टर एवं एक कोविड-19 का एम्पुल (वायल) जिसमें से दो डोज लगाया गया था शेष 8 डोज बचा था जिसे जयकरण पैकरा से लूट लिए और कर्मचारियों को गाली गलौज कर वहां से भगा दिए. जयकरण की रिपोर्ट पर थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 73 /2021 धारा 186, 353, 294 ,392, 34 भादवि व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया व तत्काल थाना स्टाफ के साथ मौके पर जाकर आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से टीकाकरण का रजिस्टर व एक कोविड-19 का एम्पुल (वायल) बरामद किया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में भेजा गया।





