बलरामपुरसरगुजा संभागसूरजपुर

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: बलरामपुर-रामानुजगंज , जशपुर एवं सूरजपुर जिले में 30 अक्टूबर को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश, कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी

अंबिकापुर/सूरजपुर/बलरामपुर:
बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव एवं भारी बारिश (अतिवृष्टि) की संभावना को देखते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं विद्यालय आने-जाने में होने वाली संभावित कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर एवं सूरजपुर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्टर के अनुमोदन के पश्चात 30 अक्टूबर 2026 (दिन शुक्रवार) को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि पूर्व में जारी आदेशों के माध्यम से केवल 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को ही अवकाश घोषित किया गया था, जिसे मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए अब एक दिवस और यानी 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके तहत बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर एवं सूरजपुर दोनों ही जिलों की समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूलों एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 30 अक्टूबर को भी अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन के इस त्वरित एवं एहतियाती कदम से खराब मौसम के बीच विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button