अम्बिकापुरसूरजपुर

सरगुजा और सूरजपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी, कल 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती सिस्टम ‘अर्नब’ के कारण छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के प्रभाव से 29 अक्टूबर को तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। संभावित प्राकृतिक आपदा और प्रतिकूल मौसम को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने त्वरित निर्णय लिया है। कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा (अंबिकापुर) तथा सूरजपुर द्वारा पृथक-पृथक आदेश जारी कर दिनांक 29.10.2026 (गुरुवार) को दोनों जिलों के समस्त विद्यालयों में 01 (एक) दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा जारी अधिकृत आदेश के अनुसार, यह अवकाश सरगुजा और सूरजपुर जिले के अंतर्गत संचालित होने वाले सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थानों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। इसमें समस्त शासकीय (सरकारी) स्कूल, अशासकीय (निजी / प्राइवेट) स्कूल तथा अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इस संबंध में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों, प्रधान पाठकों और संस्था प्रमुखों को आदेश की प्रतियां प्रेषित करते हुए इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे चक्रवात और भारी वर्षा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने घरों में ही रहें तथा अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button