सूरजपुर

सूरजपुर में पुलिस में व्यापक फेरबदल: एसपी योगेश कुमार पटेल ने किया बड़ा तबादला, कई निरीक्षकों, उप-निरीक्षकों और जवानों की नई पदस्थापना

सूरजपुर (छत्तीसगढ़):
जिले में प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (IPS) योगेश कुमार पटेल ने भारी फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रशासनिक दृष्टिकोण और आगामी आदेश पर्यंत तक कई निरीक्षकों, उप-निरीक्षकों (SI), सहायक उप-निरीक्षकों (ASI), प्रधान आरक्षकों, महिला आरक्षकों और आरक्षकों के अस्थाई तबादले किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थलों पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों की नई जिम्मेदारियां
जारी सूची के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कई थानेदारों और शाखा प्रभारियों के पटल बदले गए हैं। स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:
* निरीक्षक वर्ग: रंजीत प्रताप सिंह को रक्षित केंद्र सूरजपुर से शिकायत शाखा प्रभारी (पुलिस कार्यालय), रमेश पटेल को रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना प्रभारी रामानुजनगर, नंदकिशोर गौतम को रक्षित केंद्र सूरजपुर से रीडर टू एस.पी. (पुलिस कार्यालय), सत्यनारायण देवांगन को रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना प्रभारी रमकोला, मिलन सिंह को रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना प्रभारी चांदनी, रूपेश कुंतल एक्का को रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना प्रभारी जयनगर, ढाल सिंह साहू को रक्षित केंद्र सूरजपुर से प्रभारी साइबर सेल, तथा जावेद मियाँदाद को रूम/साइबर सेल से डीसीबी/डीसीआरबी/कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।
* उप-निरीक्षक एवं सहायक उप-निरीक्षक वर्ग: अमित कुमार गुप्ता को थाना प्रभारी जयनगर से डीसीबी/डीसीआरबी/कंट्रोल रूम, हीरालाल साहू को थाना प्रभारी रमकोला से चौकी प्रभारी बसदेई, अरुण गुप्ता को थाना सूरजपुर से चौकी प्रभारी करंजी, अमरेश सिंह को रक्षित केंद्र सूरजपुर से साइबर सेल सूरजपुर, वरुण तिवारी को रक्षित केंद्र सूरजपुर (पेट्रोल पंप) से थाना जयनगर, पास्कल लकड़ा को रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना रामानुजनगर, बबिता यादव को रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना विश्रामपुर, राकेश यादव को रक्षित केंद्र सूरजपुर से थाना प्रतापपुर, हरिशंकर तिवारी को थाना विश्रामपुर से थाना चंदौरा, तथा सुनील भारती को थाना चंदौरा से थाना भटगांव स्थानांतरित किया गया है।
प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के भी हुए तबादले
पुलिस महकमे के मैदानी अमले को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए बड़ी संख्या में आरक्षकों व प्रधान आरक्षकों को भी नए थानों और चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरित कार्मिकों के नाम इस प्रकार हैं:
* प्रधान आरक्षक (प्र-आर): सुनील लकड़ा (बैच नं. 992) को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, महेंद्र सिंह (223) को थाना झिलमिली से थाना ओड़गी, हंसराम कनेडिया (302) को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, नवीन सिंह (45) को रक्षित केंद्र से यातायात, आनंद सिंह (50) को रक्षित केंद्र से थाना सूरजपुर, तथा ईश्वर सिंह (248) को चौकी सलका-उमेश्वरपुर से चौकी बसदेई भेजा गया है।
* महिला आरक्षक एवं आरक्षक वर्ग: ममता केरकेट्टा (435) को रक्षित केंद्र से थाना सूरजपुर, अंजना एक्का (296) को रक्षित केंद्र से चौकी बसदेई, अर्जुन सिंह (1081) को रक्षित केंद्र से थाना सूरजपुर, रामूराम भगत (549) को रक्षित केंद्र से चौकी बसदेई, नरेंद्र सिंह (1036) को रक्षित केंद्र से थाना सूरजपुर, प्रमेन्द्र सिंह (1045) को चौकी कुदरगढ़ से रक्षित केंद्र, चंदर साय राजवाड़े (759) को रक्षित केंद्र से थाना सूरजपुर, सुधारण सिंह (429) को थाना रामानुजनगर से रक्षित केंद्र, झुमुक लाल (930) को रक्षित केंद्र से थाना सूरजपुर, बालिक राम पैकरा (182) को चौकी मोहरसोप से रक्षित केंद्र, विकास सिंह (990) को रक्षित केंद्र से थाना सूरजपुर, लच्छन सिंह (218) को चौकी बसदेई से रक्षित केंद्र, अखिलेश पाण्डेय (504) को थाना विश्रामपुर से थाना सूरजपुर, महेंद्र कुमार (1060) को चौकी रेवटी से रक्षित केंद्र, परमेश्वर राजवाड़े (1068) को रक्षित केंद्र से थाना सूरजपुर, महेश्वर सिंह टेकाम (214) को चौकी चेन्द्रा से रक्षित केंद्र, राकेश सिंह (901) को रक्षित केंद्र से थाना सूरजपुर, धर्मजीत सिंह (1082) को रक्षित केंद्र से थाना प्रतापपुर, सर्वेश्वर पैकरा (722) को रक्षित केंद्र से थाना सूरजपुर, प्रीती भगत (17) को रक्षित केंद्र से थाना प्रतापपुर, रोशनी सिंह (752) को रक्षित केंद्र से थाना सूरजपुर, अमिताभ रावत (177) को रक्षित केंद्र से थाना प्रतापपुर, विकास पटेल (785) को चौकी बसदेई से थाना सूरजपुर, निमित्त तिर्की (782) को रक्षित केंद्र से थाना प्रतापपुर, जीलेन्द्र सिंह (631) को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, संतोष कुमार (1086) को रक्षित केंद्र से थाना प्रतापपुर, शुभम सिंह (678) को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, संत कुमार साहू (823) को रक्षित केंद्र से थाना प्रतापपुर, अमर सिंह (793) को थाना चांदनी से थाना रामानुजनगर, रविराज पाण्डेय (532) को थाना सूरजपुर से चौकी लटोरी, मनोहर राम (113) को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, हेमकुमारी सिंह (751) को थाना भटगांव से चौकी लटोरी, अमन सिंह (391) को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, प्रभाकर सिंह (8) को थाना भटगांव से चौकी लटोरी, अंशु कुमार (705) को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, विक्रम सिंह (911) को रक्षित केंद्र से चौकी सलका-उमेश्वरपुर, मंजीत चुरेन्द्र (900) को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, मनोज जायसवाल (475) को थाना चांदनी से चौकी सलका-उमेश्वरपुर, सुभाष सिंह (539) को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, अनार सिंह (1046) को चौकी कुदरगढ़ से चौकी करंजी, निखिल पैकरा (498) को रक्षित केंद्र से चौकी बसदेई, हेमन्त केरकेट्टा (27) को थाना झिलमिली से थाना अजाक, राजेन्द्र पैकरा (1094) को रक्षित केंद्र से चौकी बसदेई, अंजनी कश्यप (819) को थाना ओड़गी से थाना जयनगर, पूरन साय (969) को रक्षित केंद्र से चौकी बसदेई, ढोलसाय राजवाड़े (1071) को रक्षित केंद्र से यातायात, हूमराव उरांव (702) को रक्षित केंद्र से चौकी बसदेई, प्रहलाद कुमार पैकरा (324) को थाना प्रतापपुर से रक्षित केंद्र, तथा राजकुमार सिंह (695) को थाना विश्रामपुर से चौकी बसदेई पदस्थ किया गया है।
तत्काल रवानगी के निर्देश
एसपी कार्यालय द्वारा सभी संबंधित थाना प्रभारियों और नियंत्रण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानान्तरित हुए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पदस्थापना स्थल के लिए भारमुक्त (रवानगी) करें। साथ ही, इसकी आमद-रवानगी की सूचना अनिवार्य रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय को अविलंब उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button