झटका तार की चपेट में आने से हाथी के शावक की मौत,उदयपुर क्षेत्र के अलकापुरी जंगल में बुधवार रात करीब 10 बजे की घटना, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

उदयपुर । उदयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी कक्ष क्रमांक पी-2027 के समीप जंगल में फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तार की चपेट में आने से एक हाथी के शावक की मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, अलकापुरी क्षेत्र के जंगल में पिछले कई महीनों से हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों से फसल को बचाने के लिए खेतों के चारों ओर एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में झटका तार लगाया गया है। इसी दौरान हाथी का शावक तार की चपेट में आ गया। हाथी का सूंड और पैर में तार फंसने था करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जिस खेत के आसपास झटका तार लगाया गया है, वह झिरमिटी सरपंच चंदन एक्का के परिवार और उनके परिवार की भूमि है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और वन अमला मौके पर पहुंच गए है तथा मामले की जांच की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों की पहचान कर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में हाथियों की सुरक्षा और फसल बचाने के लिए लगाए गए झटका तारों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और हाथी के शावक की मौत के कारणों एवं झटका तार लगाए जाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
27 हाथियों का दल विगत कुछ दिनों से लगातार विचरण कर रहा है और आज रात यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना के बाद हाथियों की चिंघाड़ से दहला अलकापुरी
रात 10:00 बजे करीब घटना के पश्चात सभी हाथियों ने एक जब चिंघाड़ना चालू किया तो अलका पुरी मोहल्ले के लोगों की नींद उड़ गई पूरी रात हाथियों ने चिंघाड़ लगाई । अलकापुरी में रहने वाले लोगों की रात दहशत में बीती है।





