शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), अंबिकापुर नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को प्रधानमंत्री का संदेश सुनाया गया

अंबिकापुर । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), अंबिकापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को भारत के प्रधानमंत्री का युवाओं के नाम संदेश सुनाया गया तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सशक्त एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एल्डरमैन करताराम गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाएँ, तो वे अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

संस्था के प्राचार्य सी. एस. पैकरा ने कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अनुशासित जीवन, कौशल विकास और नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एन एस एस प्रभारी शब्बीर आलम, छात्रावास अधीक्षक चंद्रशेखर डनसेना प्रशिक्षण अधिकारी शैलेन्द्र सिन्हा,अजय मिश्र, मनोज भगत, जयसंत कुशवाहा संस्था के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे।)





