लखनपुर

VIDEO: “रोज़ाना अंडा खाने के आदी युवक को नहीं मिला अंडा, गुस्से में मोबाइल टावर पर चढ़ा; घंटों होता रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा”

लखनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक गांव के एयरटेल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान शिव शंकर, पिता शुकुल, निवासी ग्राम जमगला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक रोज अंडा खाने का आदी है और अंडा नहीं मिलने के बाद वह नाराज होकर टावर पर चढ़ गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक समझाइश दी, जिसके बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button