महतारी वंदन योजना के तहत ई केवाईसी के तहत हितग्राहियों से अवैध वसूली,सीएससी संचालक ने स्वीकारा

लखनपुर । सरगुजा जिले में महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राहियों को नियमित रूप से बिना किसी बाधा के योजना का लाभ मिल सके इसके लिए हितग्राहियों के दस्तावेजों के सत्यापन हेतु ई केवाईसी व्यापक स्तर पर सीएससी सेंटर में निःशुल्क किए जाने निर्देश दिए गए है। लेकिन सीएससी संचालकों के द्वारा ई केवाईसी के नाम पर 20, 50,100 रुपए अवैध वसूली की जा रही है। महतारी वंदन योजना का नियमित रूप से हितग्राहियों को लाभ मिल सके इसके एवज में सीएससी संचालकों को 50-50 रुपए देने ग्रामीण मजबूर है।।दरअसल पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम अरगोती सीएससी सेंटर का है। ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि अरगोती सीएससी संचालक के द्वारा ई केवाईसी के नाम पर सैकड़ो हितग्राहियों से 50-50 रुपए का अवैध वसूली किया जा रहा है। जबकि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सरपंच और सचिव शाहिद स्थानीय जनप्रतिनिधियो की गई थी। जनप्रतिनिधियों के द्वारा सीएससी संचालक कोहित कराइयों से अवैध वसूली न करते हुए ई केवाईसी करने समझाइस दी गई थी। परंतु सीएससी संचालक के द्वारा समझाइस के बावजूद हितग्राहियों से 50-50 रुपए की केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। कार्रवाई नहीं होने के अभाव में सीएससी संचालकों के द्वारा भोले भाले ग्रामीणों से ई केवाईसी के नाम पर खुलेआम अवैध वसूली किया जा रहा है आप देखने वाली बात होगी कि शासन प्रशासन के द्वारा इन संचालकों के ऊपर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है या कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति कर दिया जाएगा।
ई केवाईसी के नाम पर 50-50 रुपए वसूली करना संचालक ने स्वीकारा
इस संबंध में अरगोसी सीएससी सेंटर के संचालक अशोक खेस से पूछे जाने पर उन्होंने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के केवाईसी के नाम पर 50-50 रुपए वसूली की बात स्वीकार की है साथ ही संचालक ने कहा कि शुरुआती दौर के दो-तीन दिनों तक निशुल्क की केवाईसी हितग्राहियों का किया गया। ग्राम लोसगा, लोसगी, वंदना के सीएससी संचालकों से पता चलने पर ई केवाईसी के नाम पर 50-50 रुपए वसूली किया जा रहा है। साथ ही संचालक ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ई केवाईसी निशुल्क किए जाने निर्देशित किया गया था।
वनांचल क्षेत्र के भोले भाले ग्रामीणों से ई केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली
विकासखंड के वनांचल क्षेत्र ग्राम अरगोती, तपता, सुगाआमा, बीनिया ,पटकुरा डोडाकेसरा , जीविलिया, गांव में निवास करने वाले पहाड़ी कोरवा, पण्डो, सोता मझवार जनजाति सहित अन्य ग्रामीणों से जानकारी के अभाव में सीएससी संचालक के द्वारा ई केवाईसी के नाम पर 50-50 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है।





