लखनपुर

ग्राम सड़कों से कोयला परिवहन का विरोध तेज, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी,एसडीएम के नाम तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

लखनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरखार–लहपटरा में बनी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों से कोयला परिवहन कराने के प्रयास का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लखनपुर तहसील कार्यालय पहुंच एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा है।

ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा कि इन सड़कों की क्षमता मात्र 10 टन है, जबकि 30–35 टन भारी वाहनों से परिवहन कराने की कोशिश की जा रही है, जिससे सड़क खराब होने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि एसईसीएल द्वारा वैकल्पिक मार्ग का निर्माण अभी तक अधूरा है, जिससे ग्रामीणों को धूल और प्रदूषण की गंभीर समस्या झेलनी पड़ रही है।

मुख्य मांगें:

ग्राम सड़क से कोयला परिवहन पर तुरंत रोक

वैकल्पिक मार्ग का शीघ्र निर्माण

ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई

ग्रामीणों को प्रदूषण से राहत

यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जन आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने मे साथ मे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह देव, सतेंद्र राय, इरशाद खान, रामसूजन द्विवेदी, पुहपुटरा बी डी सी प्रतिनिधि मोहर लाल पिपरखार सरपंच सियाबर,जगरोपण यादव, अजर चौधरो, उत्कर्ष पाण्डेय, बृजेश राजवाड़े,भुनेश्वर यादव,रामप्रकाश राजवाड़े,घर भरन,जगन्नाथ,घोलडु राम,राजेश प्रसाद,शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button